सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। ऑटो या बस से आभूषण लेकर यात्रा करने वाली महिलाएं सावधान रहें। यात्रा के दौरान साथ बैठी महिलाएं भी आपके बैग से कीमती सामान उड़ा सकती हैं। ऐसा ही मामला बुधवार को मलमलिया चौक से गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र जा रही एक महिला यात्री के साथ हुआ। ऑटो में सवार चार महिलाओं ने उसके बैग से आभूषण चुरा लिए। हालांकि, ऑटो चालक की सूझबूझ से चारों को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मलमलिया चौक से ऑटो पर सवार होकर महम्मदपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में उसके साथ बैठी चार महिलाओं ने कथित तौर पर उसके बैग की चेन खोलकर उसमें रखे आभूषण निकाल लिए। इसके बाद चारों महिलाएं ब्रज किशोर हाल्ट के पास ऑटो से उतर गईं। वहां से सामने से आ रही बस को रुकवाकर वापस ...