सीवान, जुलाई 21 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के पकड़ी पंचायत के गौसीहाता गांव में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक और मनोज कुमार मिश्रा कृषि समन्वयक के देखरेख में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनोज कुमार मिश्रा कृषि समन्वयक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, बीज वितरण, सहित अन्य योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वहीं, सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा बिहार कृषि ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि कृषि विभाग की योजना का लाभ घर बैठे बिहार कृषि ऐप अपलोड कर किसान आसानी से ले सकते हैं। बैठक में बीडीसी मो इसरायल सहित वार्ड सदस्य सहित किसान उपस्थित थे। एटीएम सतीश सिंह ने बताया कि बिहार कृषि एप के माध्यम से किसानों को तमाम खेती संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी मिल जाएगी। वही किसान आसानी से घर बैठे खेती के गुर...