सीवान, अक्टूबर 29 -- बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के संवाद कक्ष में अनु. जाति व अनु. जनजाति अधिनियम 1989 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति व मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम-2013 की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम विजय प्रकाश मीणा व एसपी भारत सोनी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को एफआईआर दर्ज होने व चार्जशीट दायर होने पर विभाग से प्राप्त आवंटन के मद्देनजर नियमानुसार शीघ्र भुगतान की करवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसपी कार्यालय से समन्वय स्थापित कर आरोप पत्र प्राप्त कर लंबित भुगतान की कार्रवाई करेंगे। डीएम ने विशेष लोक अभियोजक को न्यायालय में लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए सजा से संबंधित मामलों में कार्रवाई स...