सीवान, अक्टूबर 17 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र में पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र के पूजा पंडालों में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर गुरुवार की देर शाम एसडीएम अनीता सिन्हा ने प्रखंड के रौनक नगर सारीपट्टी में बने पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पूजा समिति के पदाधिकारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अग्निशमन, बिजली के कनेक्शन, सुरक्षा की व्यवस्था, पूजा समिति के बैच के साथ स्वयं सेवकों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा लगाने, ड्रोन कैमरे से निगरानी करने, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की स्थापना आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Motihari News: संवेदनशील स्थलों पर रखी जा रही नजर मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष रघुवर पांडेय, सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष...