सीवान, अक्टूबर 12 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के गुठनी प्रखंड के मैरिटार गांव निवासी अवनीश कुमार सिंह ने बेंगलुरु में आयोजित दूसरी एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इन्होंने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले (आईएम) स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने पर इनके गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अवनीश कुमार सिंह बरपलिया पंचायत के पूर्व मुखिया बिंध्याचल सिंह के भतीजे और स्वर्गीय शैलेश कुमार सिंह के पुत्र हैं। इनकी इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की मेहनत और पिता के अधूरे सपने को पूरा करने की प्रेरणा जुड़ी है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप को लेकर हुई बैठक इनके पिता शैलेश कुमार सिंह भी कु...