सीवान, जुलाई 17 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर के सराय थाना क्षेत्र के एमएम कॉलोनी स्थित बिलाल मस्जिद के समीप एक अद्धनिर्मित मकान में गुरुवार को बिजल का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक मखदुम सराय मिस्कार टोली निवासी असगर अली का पुत्र 38 वर्षीय कौशर अली उर्फ सोनू है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि एमएम कॉलोनी स्थित बिलाल मस्जिद के समीप एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मकान में जरूरत को देखते हुए मोटर सहित अन्य सामान भी लगाया गया है। सुबह जब गृहस्वामी अपने मकान पर पहुंचे तो पाया कि यहां एक शव पड़ा है। इस घटना की जानकारी गृहस्वामी ने डॉयल 112 को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ...