सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर पट्टी भलुआ गांव के समीप नहर पर बनी पुलिया आज भी बिना रेलिंग के है। करीब एक दशक बीत जाने के बावजूद रेलिंग का निर्माण नहीं होने से यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। यह सड़क पटना सहित कई जिलों और अन्य राज्यों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां दिन-रात बस, ट्रक और अन्य छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके, विभागीय उदासीनता के कारण पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था आज तक अधूरी है।

स्थानीय लोगों की चिंताएँ स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया पर रेलिंग नहीं होने के कारण चालक रात के समय या बारिश में पुलिया का सही अनुमान नहीं लगा पाते और कई वाहन नहर में गिर चुके हैं। खतरे से आगाह करने के लिए ग्रामीणों और दुकानदारों ने अपने स्तर पर लकड़ी में लाल कपड़ा बांधकर चेता...