सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उसरी खुर्द और उसरी बुजुर्ग में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महावीरी अखाड़ा जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रही। प्रशासन की निगरानी में निकले जुलूस में धार्मिक व पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- श्री मौनिया बाबा मेला में उमड़ा आस्था व भक्ति का जन सैलाब झांकियों का प्रदर्शन उसरी खुर्द में विद्यार्थी ड्रामा क्लब की ओर से लक्ष्मण रेखा, राम, लक्ष्मण और रावण की झांकी निकाली गई। झांकी की शुरुआत अमरनाथ पांडेय के दरवाजे से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने पौराणिक प्रसंगों को प्रस्तुत किया। वहीं उसरी बुजुर्ग में जुलूस की शुरुआत काली स्थान से हुई। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस गांव के विभिन...