सीवान, अगस्त 23 -- Siwan News बड़हरिया। बड़हरिया में शनिवार को अनियमित बिजली सप्लाई, बार-बार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान तरवारा रोड के व्यवसायियों एवं उपभोक्ताओं ने विद्युत शक्ति उपकेंद्र बड़हरिया पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बताया कि करीब एक माह से उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति और लो वोल्टेज के कारण काफी परेशानी हो रही है। तरवारा रोड में बैंक ऑफ इंडिया से पेट्रोल पंप तक बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले ही लगाया गया था, जो शुक्रवार को जल गया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में खालिद सिद्दीकी, मोहम्मद साकिब, राधिका देवी, मोहम्मद फैज, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, संजीत कुमार, आसिफ जिल...