Siwan News उखई गांव से दो कुर्की वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर फरार चल रहे दो कुर्की वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थानाध्यक्ष विकाश कुमार बिट्टू के नेतृत्व में पुलिस बल ने सराय थाना क्षेत्र के उखई गांव में छापेमारी की। इस दौरान लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे दो नामजद अभियुक्तों रघु महतो और चंद्रिका महतो को उनके घर से दबोचा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की जप्ती का वारंट जारी था। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी, लेकिन ये लगातार फरार चल रहे थे। सोमवार शाम सटीक सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कागजी प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.