सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News सिसवन। चैनपुर ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चैनपुर बाजार स्थित फतेह बाबू के घर के सामने से एक टोटो गाड़ी से 85 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नयागांव निवासी रमेश साह के पुत्र सूरज गोंड के रूप में हुई है। चैनपुर ओपीध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कारोबारी को भेज दिया गया है। शराब व ईरिक्शा को जप्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर के चैनपुर से शराब के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...