Siwan News ई-रिक्शा से आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल
सीवान, जुलाई 27 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आकाशी मोड़ पुल के समीप शनिवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक और विपरीत दिशा से आ रही ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर की वजह से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की पहचान घायलों की पहचान अफराद गांव निवासी मृत्युंजय साह के 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, बिजेंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र शेखर महतो तथा राजेंद्र प्रसाद साह के 25 वर्षीय पुत्र शंकर साह के रूप में हुई है। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.