सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर के समीप ई-रिक्शा की ठोकर से साइकिल सवार के घायल होने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि घटना के बारे में पूछने पर ई-रिक्शा चालक ने गाली-गलौज करते हुए साइकिल सवार के साथ मारपीट की। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। छपिया खुर्द निवासी अवधेश कुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि तीन सितंबर की शाम करीब सात बजे वह साइकिल से सूरापुर जा रहे थे। इसी दौरान सुरपुर निवासी एक ई-रिक्शा चालक ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दी। घटना के बाद जब उन्होंने चालक से ठोकर मारने के संबंध में पूछताछ की तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच ई-रिक्शा चालक के कुछ रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित का ...