Siwan News इशिता ने पहले प्रयास में एआईबीई की परीक्षा पास कर किया नाम रोशन
सीवान, जुलाई 28 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के शिक्षक सह सदर प्रखंड के पड़रिया निवासी विजय कुमार गुप्ता की बेटी इशिता ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
इशिता की उपलब्धि इशिता अपने गांव से वकालत की पढ़ाई करने वाली पहली महिला है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। इशिता ने गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से बीए एलएलबी की डिग्री पूरी की है। अब ऑल इंडिया बार परीक्षा में सफलता पाने के बाद उनका अगला लक्ष्य न्यायिक सेवा का है। इशिता के पिता विजय कुमार गुप्ता बड़हरिया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता मंजू देवी गृहिणी हैं। बड़ी बहन एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर बन चुकी हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.