Siwan News इमरजेंसी वार्ड में 18 घंटे में सर्पदंश के 14 मरीज कराए गए इलाज के लिए भर्ती
सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को बीते 18 घंटे में सर्पदंश के करीब 14 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गनीमत रहा कि इनमें से 12 मरीज इलाज पाकर स्वस्थ होने पर अपने घर लौट गए जबकि 2 इलाजरत हैं और इनकी भी हालात खतरे से बाहर बतायी जा रही है। मिले एक आंकड़े के अनुसार गुरुवार की रात आठ बजे से लेकर शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक विभिन्न रोगों के कुल 145 मरीजों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इनमें से करीब 14 सर्पदंश के मरीज भी शामिल थे।
सर्पदंश के मामलों में वृद्धि सिसवन प्रखंड के चटया गांव से आए मरीज अनिल कुमार के परिजन ने बताया कि अहले सुबह दरवाजे पर ही सांप ने डंस लिया। इसके बाद इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल आए हैं। डॉक्टर के इलाज के बाद मरीज की तबीयत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.