सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से इंटर का फार्म भरने महाराजगंज गई नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में उसकी मां ने शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर वार्ड संख्या-1 निवासी मनीष कुमार को आरोपित किया गया है।

लापता होने की जानकारी प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग तीन सितंबर को दिन में करीब 11 बजे इंटर का फार्म भरने की बात कहकर घर से महाराजगंज के लिए निकली थी। देर शाम तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

मामले की पुलिस जांच इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि मनीष कुमार कथित रूप...