सीवान, अक्टूबर 29 -- पटाखा कारोबार पर प्रशासन की सख्ती Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पटाखा विस्फोट की दर्दनाक घटना के बाद महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने पटाखों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। दीपावली के मद्देनजर पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर निगरानी रखी जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से नियमों का पालन करने और आम लोगों से पटाखों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।अनुमंडल मुख्यालय के राजेंद्र चौक और प्रखंड क्षेत्र के आकाशी मोड़ बाजार में पटाखों की बिक्री एवं भंडारण की सूचना पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। एसडीएम अनीता सिन्हा स्वयं छापेमारी दल के साथ मौ...