सीवान, अक्टूबर 27 -- मुस्कान की तलाश और विस्फोटक सामग्री की जांच Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में हुए भीषण बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत के बाद अब लापता मुस्कान की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। वह मलबे में दबकर मर गई या कहीं और है, इसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए ध्वस्त मकान की दोबारा तलाशी और वैज्ञानिक जांच का सहारा लिया जा रहा है। मकान की दीवार पर मिले खून के धब्बों के नमूने एफएसएल जांच के लिए भेजे जाएंगे। डीएनए जांच में इन नमूनों का पांच मृतकों के डीएनए से मिलान कराया जाएगा। इससे मुस्कान की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। इधर, विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी ह...