सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में 23 अक्टूबर हुई बम विस्फोट के मामले में पटाखा सामग्री सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया दिया। गिरफ्तार पटाखा सामग्री सप्लायर टाउन थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी त्रिलोकी नाथ बताया गया है, जो आलमपुर में पटाखा निर्माण में सामग्री का सप्लाई करता था। इधर, आलमपुर गांव ने हुए बम विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसको लेकर प्रशासन काफी मस्तैद थी। इस घटना को लेकर जामो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर अभयनंदन, जामो थाना अध्यक्ष कृष्णा कुमार शुक्ला पुलिस बल की टीम ने नया बाजार से पटाखा सप्लायर त्रिलोकी नाथ को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने आलमपुर गांव के कई घरों में छापेमारी कर पटाखा बरामद किया था। जिसको लेकर जाम...