सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अगस्त से अक्टूबर तक के उपलब्ध अस्पतालवार आंकड़ों के अनुसार, जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए कुल 3 हजार 133 मरीजों को इलाज दिया जा चुका है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की तुलना में निजी अस्पतालों में योजना का अधिक उपयोग हुआ है। इलाज देने वाले निजी अस्पतालों में शिवा आई हॉस्पिटल सबसे आगे है। अस्पताल में अगस्त में 554, सितंबर में 625 और अक्टूबर में 208 इलाज किए गए। इस तरह तीनों महीनों में यहां कुल 1 हजार 387 मामले दर्ज किए गए हैं। आंखों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए इस अस्पताल में योजना के उपयोग का आंकड़ा प्रमुखता से सामने आया है...