सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी बैजनाथ यादव का पुत्र दीपक कुमार व दिनेश यादव का पुत्र वीरेंद्र कुमार यादव शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...