सीवान, सितम्बर 25 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी जलेश्वर राम का पुत्र संतोष कुमार राम और संदीप कुमार राम के अलावा संतोष कुमार का पुत्र 14 वर्षीय सक्षम कुमार शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...