सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News महाराजगंज, एप्र/एसं। अनुमंडल मुख्यालय के बैंक चौक स्थित एक साइबर कैफे में आधार कार्ड बनाने में कथित अनियमितता की शिकायत पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान कंप्यूटर, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड से संबंधित दस्तावेज सहित कई सामान जब्त कर जांच के लिए महाराजगंज थाने पर लाया गया। जानकारी के अनुसार, बैंक चौक स्थित एक साइबर कैफे में आधार कार्ड बनाने के नाम पर अनियमितता की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थीं। इसी बीच दो लोग अपनी शिकायत लेकर सीधे एसडीओ कार्यालय पहुंचीं।

शिकायत की जांच पीड़ित महाराजगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी ने बताया था कि आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत होने के कारण उसका स्कूल में नामांकन नहीं हो पा रहा था। इसी समस्या...