सीवान, अगस्त 20 -- Siwan News आत्म निर्भर दलहन योजना अंतर्गत अरहर की खेती प्रथम सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन बड़हरिया। प्रखंड के बड़हरिया पंचायत के खानपुर गांव में तथा बुधवार को सदरपुर पंचायत के सदरपुर गांव में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक के द्वारा आत्म निर्भर दलहन योजना अंतर्गत अरहर की खेती प्रथम सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किसानों के लिए दलहन फसल का महत्व कार्यक्रम में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा बताया गया कि किसानों के लिए दलहन फसल की खेती करना बहुत जरूरी हो गया है। जिसमें अरहर की खेती बहुत जरूरी है। दलहनी फसलों की खेती करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है।और मिट्टी के संरचना में और कमी में सुधार भी होता है। साथ में नाइटोजन को एकत्र भी दलहनी फसल करती है। साथ में बाजार के अरहर दाल में मि...