सीवान, जुलाई 19 -- Siwan News बड़हरिया। सीवान से बड़हरिया तक मेंटेनेंस कार्य को लेकर बड़हरिया के तमाम फीडर रविवार को बंद रहेंगे। रविवार को सीवान ग्रिड से बड़हरिया 33 केवी विद्युत लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस के कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति 11 बजे दिन से लेकर 3 बजे दिन तक लगभग 4 घंटे फीडर बंद रहेंगे। जेईई विकास चतुर्वेदी और जेईई विवेक कुमार ने बताया कि निर्धारित समय में मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद दोपहर 3 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य तरीके से बहाल कर दी जाएगी। कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान होने वाली बिजली कटौती को देखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: आज तीन घंटे बंद रहेगी बिजली विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा...