सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News आंदर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में एनीमिया मुक्त अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए टी-4 कैंप का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम, आशा, सफाईकर्मियों और अन्य कर्मियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। कैंप में कुल 112 स्वास्थ्यकर्मियों की जांच हुई। इनमें 79 कर्मियों का हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य पाया गया, जबकि 33 कर्मियों में एनीमिया के अलग-अलग स्तर की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के अनुसार 24 स्वास्थ्यकर्मियों में हल्का एनीमिया, आठ में मध्यम एनीमिया और एक कर्मी में गंभीर एनीमिया पाया गया। गंभीर एनीमिया मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित कर्मी को चिकित्सकीय सलाह और उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। वहीं, हल्के और मध्यम एनीमिया ...