सीवान, अगस्त 19 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। आंदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक कर विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने की अपील की।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था, इसमें कुछ ग्रामीणों की भीड़ द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया था। वीडियो का सत्यापन कराया गया तो घटना आंदर थाना क्ष...