सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News आंदर, एक संवाददाता। असांव थाना क्षेत्र के मानपुर पतेजी गांव में गुरुवार की सुबह बंद कमरे में फंदे से वृद्ध का शव लटके अवस्था में मिला। मृतक की पहचान मानपुर पतेजी गांव निवासी हीरालाल राम (60 ) वर्ष के रूप हुई है। परिजनों का कहना है कि गुरुवार की सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को इसकी काफी चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खोलने की कई बार उससे गुहार लगाई। लेकिन, जब परिजनों को इसकी आशंका बढ़ने लगी तो उन्होंने दरवाजा को अन्य ग्रामीणों के सहयोग से तोड़ दिया। इसके बाद कमरे के अंदर का दृश्य देख परिजन चिल्लाने लगे। वृद्ध हीरालाल राम ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपने जीवन लीला को खत्म कर लिया। परिजनों के चीखने - चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीणों का कह...