सीवान, जुलाई 21 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। आंदर थाना क्षेत्र के खेड़ाय गांव में रविवार की देर रात झगड़ा देखने गए युवक को गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसको गंभीर हालत में लेकर परिजन पीएमसीएच भर्ती कराए। जहां रविवार की दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक खेड़ाय गांव निवासी मुकेश श्रीवास्तव था। उसका शव रविवार की देर शाम उसके पैतृक गांव पहुंचा।

ग्रामीणों का आक्रोश जहां ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। आरोप था कि गांव में मादक पदार्थ की बिक्री के साथ शराब कारोबारी खुलेआम शराब बेचते हैं। जिसका कई बार विरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया। वावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई कारवाई नहीं किया। मृतक के शव को आरोपित के घर पर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। घटना स्थल पर जुटी भीड़ ने आरोपी के मुख्य दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों का था कि पुलि...