Siwan News आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाई गई गोद भराई रस्म
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को गोद भराई कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के परिसर को रंगोलियों से सजाया गया था। जहां क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, और उनका स्वागत कर विधिवत गोद भराई की रस्म निभाई गई। कार्यक्रम में सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने महिलाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को फल, हरी सब्जियां, चावल, दाल, अंडा सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई, ताकि उन्हें बेहतर पोषण मिल सके और वे स्वस्थ रह सकें। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.