सीवान, अक्टूबर 24 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार की शाम पटाखा बनाने के दौरान हुआ भीषण विस्फोट अपने पीछे सिर्फ तबाही और चीख-पुकार छोड़ गया है। इस हृदय विदारक हादसे में पटाखा कारोबारी अमिरुद्दीन, इनकी तीन पोतियों और एक पोते समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बीच, कारोबारी की इकलौती बहू अफरीन काल के मुंह से बाल-बाल बच तो गई, लेकिन इसकी दुनिया हमेशा के लिए उजड़ गई। बताया जाता है कि ​हादसे के समय अफरीन घर के अंदर ही मौजूद थी। अचानक आग लगने की जानकारी होते ही वह किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भागी। यह भी पढ़ें- Siwan News कई पीढ़ियों से पटाखा कारोबार से जुड़ा था अभिरुद्दीन का परिवार लेकिन घर के बाहर निकलते ही इसने जो मंजर देखा, इसके होश उड़ गए। इसकी आंखों के सामने ही पूरा परिवार मलबे औ...