Siwan News अस्पताल में मरीजों की बढ़ी संख्या
सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News सीवान। सदर अस्पताल में मौसम बदलने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुखार, सर्दी और पेट दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल में सुबह से ही लंबी कतार देखने को मिली। डॉक्टरों ने लोगों को साफ पानी पीने और बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी है। अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त दवाइयों की व्यवस्था की है ताकि मरीजों को परेशानी न हो। ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.