Siwan News अवैध शराब के ठिकानों पर दो जार लीटर शराब विनष्ट
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महावीरी मेला को लेकर महाराजगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के पटेढ़ा कोटवा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण के कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब कारोबारियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि पटेढ़ा कोटवा क्षेत्र में चोरी-छिपे देसी शराब तैयार करने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ इलाके में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब निर्माण में जुटे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान मौके से तैयार शराब बरामद नहीं हुई, लेकिन शराब निर्माण के लिए तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.