सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News बड़हरिया।।थाना क्षेत्र के भलूआ निवासी समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों पर, वाहनों को रोककर जबरन पुट्टी वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को आवेदन दिया है। उन्होंने दिए आवेदन में कहा है कि वाहनों को सड़क पर रोकर लाठी-डंडे के बल पर पुटी वसूली करने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इसके कारण एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन वाहन भी फंस जाते हैं। आवेदन में उन्होंने कहा है कि एक सितंबर को सरकारी अस्पताल के समीप एक एंबुलेंस के जाम में फंसने के दौरान बच्चे की मौत की घटना का उल्लेख करते हुए प्रशासन से अवैध वसूली पर रोक लगाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Siwan News टैक्सी स्टैंड शुल्क वसूली का आरोप, समाजसेवी ने डीएम से लगायी गुहार उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि एसपी,...