Siwan News अभिलेख व प्रभार नहीं सौंपने के आरोप में प्राथमिकी
सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News दरौंदा। मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के पूर्व मंत्री पर अभिलेख एवं प्रभार नहीं सौंपने के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मुन्ना कुमार के आवेदन पर सिरसांव निवासी पूर्व मंत्री परमानंद प्रसाद के विरुद्ध दर्ज हुई है। आवेदन के अनुसार, पूर्व मंत्री को कई बार समिति का प्रभार एवं संबंधित अभिलेख वर्तमान मंत्री वैद्यनाथ सिंह को सौंपने के लिए कहा गया था। आरोप है कि उन्होंने एक अप्रैल 2023 से 16 जनवरी 2026 तक के अभिलेखों का प्रभार नहीं सौंपा। इससे समिति के कार्यों के संचालन में परेशानी के साथ सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचने की आशंका जताई गई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी के पत्र के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.