सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News सीवान, कार्यालय संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जिले में 'पुलिस दीदी' यानी अभया ब्रिगेड सक्रिय हो गई हैं। इसके लिए सीवान पुलिस को 20 स्कूटी और 10 मोटरसाइकिल मिली हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने पुलिस केंद्र से सभी 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: रक्षाबंधन पर बहनों को मिली सौगात, 15 पुलिस दीदी टीम बनाई गईमहिलाओं की सुरक्षा के उपाय इन वाहनों से पुलिसकर्मी विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर निगरानी करेंगे। साथ ही छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के अलावा जरूरत पड़ने पर मौके पर त्वरित पुलिस सह...