सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News बड़हरिया। जामो थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड़ में शुक्रवार की शाम विनोद बाबू की हवेली के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक जामो थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी विश्राम रावत 20 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार बताया जाता है। इधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 पुलिस टीम को दिया। मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर युवक को इलाज के स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बता दें कि श्याम कुमार अपने गांव श्यामपुर से किसी काम को लेकर जामो बाजार की तरफ जा रहा था तभी खोड़ी पाकर गांव स्थित बिनोद बाबू के हवेली के समीप उसका बाइक अनियंत्रित होकर सड़क गिर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...