Siwan News अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित
सीवान, सितम्बर 30 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बंगरा गांव के रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ प्रमंडलीय प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू की अध्यक्षता में अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा व महासचिव अमरेश कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने अध्यक्ष व महासचिव को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई। मौके पर सरपंच नागेन्द्र किशोर सिंह, झब्लू सिंह, अमित कुमार सिंह बबुआजी, नवीन कुमार सिंह, मनोज सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक राउत, धर्मनाथ पाण्डेय, बबली कुमारी, खुशी, पीयूष कुमार, सुहानी, भास्कर सिंह, योगेश्वर पाण्डेय सहित दर्जनों लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.