सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हसुआ एकलाम गांव में महावीरी अखाड़े के आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित शर्तो के उल्लंघन करने को लेकर डीजे संचालक व लाइसेंसधारी सहित कुल 24 लोग नामजद तथा 30-40 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि महावीरी अखाड़ा के दौरान प्रशासन के रोक के बावजूद डीजे बजाने व नर्तकी का नृत्य कराने पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...