सीवान, अक्टूबर 24 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार की शाम पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर पहुंचे डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था। विस्फोट में कुछ लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। डीएम ने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग, मेडिकल टीम सहित अन्य संबंधित टीमें मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News विस्फोट मामले में जामो थानाध्यक्ष व चौकीदार निलंबित प्रशासन की प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को समुचित इलाज उपलब्...