सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News भगवानपुर हाट। प्रखंड क्षेत्र के राजेन्द्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में शिक्षा के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से कॉलेज के प्रशिक्षुओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इसे संस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं सचिव सह कोषाध्यक्ष रूबी कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना हीं साक्षरता दिवस का असली उद्देश्य है। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गणेश, अभिषेक, मुकेश, अशोक, प्रमोद, संतोष, विनोद, अजय, शिक्षकेतर कर्मचारी शशिशंकर, मदन, दिनेश थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों ...