Siwan News अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों के सम्मान का लिया संकल्प
सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड कार्यालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार को बीडीओ सिम्पी कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के सम्मान, अधिकार और उनके प्रति समाज की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। बीडीओ सिम्पी कुमारी ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने लोगों से वृद्धजनों के प्रति सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार करने की अपील की। कार्यक्रम में वृद्धजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने तथा जरूरत के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बुजुर्गों के अनुभव सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.