सीवान, जून 23 -- (गुठनी से प्रवीण तिवारी)। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी एक युवक की हैदराबाद में निर्माण कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव की शिनाख्त और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए हैदराबाद रवाना हो गए हैं। शिनाख्त के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी रामा राजभर के 32 वर्षीय पुत्र अनिल राजभर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अनिल हैदराबाद के मियांपुर स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करता था। रविवार की देर शाम वह निर्माणाधीन भवन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर, सीने, पेट, गर्दन, हाथ और पैरों में गंभीर चोटे...