सीवान, जून 7 -- आंदर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेल्ही चिमनी के पास रविवार की सुबह पुलिस की छापेमारी में 8 लोगों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई टुनटुन कुमार, पीएसआई रौशन कुमार समेत विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि बदमाशों के पास से दो पिस्टल, 4 कारतूस, एक सफारी वाहन, दो बाइक, आठ मोबाइल बरामद किया गया हैं।बरामद वाहनों के कागजात की भी जांच की जा रही है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन चोरी के हैं या अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले थे। पुलिस ने इन अपराधियों की है गिरफ्तारी

पुलिस...