सीवान, जून 6 -- बसंतपुर, एस। बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसुरी गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय सरीफ महतो के पुत्र शिवजी महतो ने जमीनी विवाद में अपने भाई बांके प्रसाद, भतीजा दिलीप महतो, भतीजी अनिशा कुमारी तथा भाभी आरती देवी पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान जिले में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस माम...