सीवान, जून 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा छिड़काव अभियान जारी है। अबतक कुल लक्ष्य 1 लाख 32 हजार 992 के खिलाफ एक लाख 28 हजार 170 घरों में छिड़काव कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष बचे घरों में भी जल्द ही छिड़काव कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

छिड़काव कार्य का विवरणबताया गया कि कालाजार उन्मूलन को लेकर कई गांवों को चिन्हित किया गया है और बालू मक्खी को समाप्त करने के उद्देश्य से घर-घर छिड़काव कराया जा रहा है। राज्य स्तर से प्राप्त योजना के आधार पर जिला स्तर पर छिड़काव कार्य योजना तैयार की गई है। छिड़काव के दौरान यदि किसी गांव में नया कालाजार मरीज मिलने पर उस क्षेत्र में 50 मीटर की परिधि में लगभग 250 घरों में फोकल छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि छिड़काव के नियमों का पालन किया जा...