सीतापुर, जुलाई 6 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। डीएम कोर्ट के आदेश पर सोमवार को सदर तहसील प्रशासन ने 47 बीघा जमीन को अपने कब्जे में लेकर सरकारी बोर्ड लगा दिया। कब्जे में ली गई जमीन की अनुमानित कीमत 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह भूमि वर्षों से बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री के नाम दर्ज थी। कुछ समय पहले प्लाईवुड फैक्ट्री की लगभग आधी भूमि को प्रशासन राज्य सरकार में निहित कर चुका है। शेष बची 47 बीघा भूमि के संबंध में करीब 15 दिन पूर्व संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, लेकिन तय सीमा के अंदर वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर डीएम कोर्ट ने इस भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के आदेश जारी किए। आदेश के अनुपालन में एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन कुमार, तहसीलदार सदर अजीत कुमार जायसवाल सहित क्षेत्रीय लेखपाल...