सीतापुर, जुलाई 11 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। 33 केवी सिटी पावरहाउस लाइन में शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह से शहर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लाइन ब्रेकडाउन होने की वजह से पुराना सीतापुर और मुंशीगंज उपकेंद्र (सब-स्टेशन) से जुड़े तमाम मोहल्लों में अंधेरा छा गया। जिसकी जानकारी होने पर एसडीओ टाउन हिमांशु पटेल के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने फॉल्ट का पता लगाने के लिए प्रभावित रूट पर पेट्रोलिंग की। वहीं एक घंटे के बाद भवानीपुर उपकेन्द्र से जोड़कर पुराना सीतापुर उपकेन्द्र की आपूर्ति को बहाल किया गया। वहीं शुक्रवार देर शाम हुई बारिश से मेन लाइन फेल हो गई। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: बारिश के चलते आधे शहर में दस घंटे गुल रही बिजली जिससे पुराना सीतापुर के कजियारा, श्यामनाथ और दुर्गापुरवा फीडर ...