सीतापुर, नवम्बर 27 -- Sitapur News: सकरन, संवाददाता। ब्लाक सकरन के सुमरावां-हाजीपुर स्थित चौका नदी घाट पर पक्के पुल के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना 32 घंटे बाद समाप्त हो गया। प्रशासन की ओर से नदी में पाइप डालकर अस्थायी रास्ता बनाने और पक्के पुल के निर्माण की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। गुरुवार सुबह नौ बजे से कपिल लोधी और भोजपुरी अभिनेता संग्राम सिंह पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे थे। ग्रामीणों का कहना था कि चौका नदी पर पुल न होने से क्षेत्र के किसानों को गन्ना और अन्य फसलें बाजार व चीनी मिल तक पहुंचाने के लिए करीब 18 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। बरसात के दिनों में आवागमन ठप होने से केले की फसल तक बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा मरीजो...