Sitapur News: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में लगी गोली
सीतापुर, नवम्बर 21 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सिधौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर ओमकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी जख्मी हुआ है। बिसवां निवासी ओमकार चोरी और नकबजनी के दो मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ सीतापुर, लखनऊ और बाराबंकी समेत विभिन्न जिलों में चोरी, सेंधमारी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक बिसवां कोतवाली क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा गांव निवासी ओमकार को वांछित चल रहा था। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार की भोर को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सिधौली के कोनीघाट क्षेत्र में घेराबंदी की। इस बीच आरोपी ओमकार आता दिखाई दिया। जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.